अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बरगंडा स्थित संघ कार्यालय में रविवार को जिला बैठक आहुत की गई।

 



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बरगंडा स्थित संघ कार्यालय में रविवार को जिला बैठक आहुत की गई। इस मौके पर जिला संयोजक कुमार गौरव ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वां वार्षिकोत्सव मनाना हमलोगों का गौरवपूर्ण सौभाग्य होगा। मां भारती के आजादी के लिए साढ़े सात लाख बलिदानियों ने अपने आप को वतन के लिए न्योछावर किया है। इस गौरव के क्षण पर उनके बलिदान को याद करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों से मिलेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे, यह हमारा ऐतिहासिक सौभाग्य होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मिशन देशभक्ति के तहत जिले के लगभग 150 प्लस गांव में वार्षिकोत्सव धूमधाम मनायेगी। इसके लिए अल्पकालीन एवं निवासी विस्तारकों को विशेष तैयारी का दिशा निर्देश प्रांत की योजना से दिया गया। प्रत्येक स्थान पर आयोजन समिति व समारोह समिति का गठन किया जा रहा है। इस मौके पर अभाविप के विभावि सहसंयोजक कृष्ण त्रिवेदी, जिला संयोजक कुमार गौरव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष सिंह,विजय ओझा, नगर सह मंत्री अक्षय कुमार, कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज, जिला एसएफडी प्रमुख रोशन चंद्रवंशी, नगर कार्यालय प्रमुख राहुल हिन्दुस्तानी, सह कार्यालय प्रमुख रोशन राय, कॉलेज कार्यकारणी सदस्य राजेश कुमार, सतीश कुमार, सक्रिय कार्यकर्ता अभिषेक कुमार, अभिषेक वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.