बिजली की तार का टोका लगाने के दौरान महिला को लगा करंट, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत।*

 *बिजली की तार का टोका लगाने के दौरान महिला को लगा करंट, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत।*


गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ गांव में शनिवार की देर शाम बिजली की करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी। बताया जाता है कि सेरुआ निवासी विकास यादव की पत्नी सिंपी देवी उम्र 18 वर्ष अपने ही घर मे बिजली की तार का टोका लगा रही थी इसी बीच टोका का एक तार लगा हुआ था जबकि दूसरे तार को हाथ से टेढ़ा करने लगी और इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिसके बाद स्थिति गंभीर हो गया। वहीँ घटना के बाद आनन फानन में उसके पति विकास यादव और गांव वालों के सहयोग से गावां के एक निजी क्लिनिक लेकर गया जँहा स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। जिसके बाद उसके परिजन सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र गावां लेकर पहुँचे जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।  सम्भवतः अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद उसके परिजन अस्पताल में हो हंगामा करने लगे और बाद में समझाने के बाद शव को परिजन लेकर घर चले गए।

बता दे कि महिला की शादी लगभग तीन माह पूर्व ही हुआ था। मृतका के पति विकास यादव के माता- पिता का निधन पूर्व में ही हो चुका है। विकास यादव निहायत ही गरीब व्यक्ति है जो किसी तरह मेहनत मजदूरी कर के अपना और परिवार का भरण पोषण करता है। इस तरह के आकस्मिक घटना से वह पूरी तरह टूट गया है और रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.