दुघर्टनाग्रस्त हो गयी ,जिसमे वाहन चालक बुरी तरह घायल हो गया

 आज सुबह 5 बजे के करीब माख मरगो नीचे वाला पुल पर धनबाद की मारुति ओमनी वेन ,जो पेपर ढुलाई का काम करती है वो दुघर्टनाग्रस्त हो गयी ,जिसमे वाहन चालक बुरी तरह घायल हो गया ,प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में चार अन्य लोग भी थे ,जिन्हें हल्की चोट लगी है,घटना की जानकारी मिलते ही बिरनी थाना प्रभारी ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी भेजे।फिलहाल सभी घायलो कि स्तिथि ठीक है।दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने नदी से निकाल कर थाना ले गयी।घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के इस त्वरित कदम पर धन्यवाद दिया।।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.