गिरिडीह: नदी के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या कर शव छिपाने का अंदेशा
Giridih: देवरी के पथराटांड स्थित जंगल के सुखलजोरिया नदी के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. शव मिलने की सूचना के बाद देवरी थाना प्रभारी संतोष कुमार भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. और मामले की जानकारी ली.
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. नदी किनारे शव एक बोरी में मिली है. शव का कुछ हिस्सा अगल-बगल में था. संभावना यह भी
जताया जा रहा है कि नदी किनारे शव करीब एक सप्ताह से पड़ा हुआ था.
जिसे कुत्तों ने बोरा से शव क्षत-विक्षत कर बाहर निकाल कर छोड़ दिया. घटनास्थल का मुआयना करने के दौरान पुलिस को शव के समीप घास पर खून के धब्बे मिले. पुलिस ने घटना स्थल से कंबल और गमछा भी बरामद किया.
करीब एक सप्ताह से शव होने की भनक किसी को नहीं मिली. जब इलाके के ग्रामीण उधर से गुजरे तो देखा कि बोरे से दुर्गंध आ रही है. इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी देवरी थाना पुलिस को दे दिया.
जिस हालात में शव मिला, उसे पुलिस भी मामले हत्या ही मान रही है. मृतक शर्ट-पैंट पहने हुए है. शव को देखकर लग रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले इसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मकसद से शव को नदी के समीप फेंक दिया गया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया है.

