झामुमो बंगाल में नहीं लड़ेगा चुनाव, टीएमसी को करेगा सपोर्ट

 झामुमो बंगाल में नहीं लड़ेगा चुनाव, टीएमसी को करेगा सपोर्ट




Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बंगाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. पार्टी ने पहले ऐलान किया था कि वह विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी. लेकिन अब पार्टी ने फैसला किया है कि वह अपने उम्मीदवार न उतार कर तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देगी.

इससे पहले झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड औऱ बंगाल के सीमावर्टी जिले में सभी भी की थी. उस सभा के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर की थी.

शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके फोन पर बात की थी और समर्थन मांगा था. साथ ही उन्होंने इसके लिए एक पत्र भी लिखा है. श्री सोरेन ने कहा कि अभी के राजनीतिक हालात में वहां पर ऐसी ताकतों का स्थापित होना सही नहीं होगा. इसी वजह से यह निर्णय लिया गया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.