सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने स्वेच्छा से भेंटस्वरूप दी शिक्षाप्रद पुस्तकें
जमुआ : शिव कुमार
प्रखंड की नवडीहा ओ पि छेत्र पहुंचे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं बेंगाबाद के पूर्व डी डी ओ रहे श्री अरुण कुमार सिन्हा ने बुधवार को मध्य विद्यालय नवडीहा को स्वेच्छा से लगभग पचास विभिन्न प्रकार की शिक्षाप्रद पुस्तकें भेंटस्वरूप दिया ताकि बच्चों को उसका लाभ मिल सके।चालीस वर्ष तक शिक्षक के रूप में सेवा देकर हाल ही में सेवानिवृत्त हुए सुरजूगादी निवासी श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास शुरू से ही मेरी प्राथमिकता रही है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी मेरा लक्ष्य है कि विभिन्न विद्यालयों को इस प्रकार की पुस्तकें देकर उनके बौद्धिक विकास में मैं अपना योगदान दे सकूँ। मौके पर मध्य विद्यालय नवडीहा के प्रधानाध्यापक श्री सुभाष चंद्र राम ने उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि पूरा विद्यालय परिवार आपका आभारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक प्रणय कुमार सिन्हा, राजकिशोर वर्मा, लालबिहारी महतो, विनती कुमारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिबू तुरी, उपाध्यक्ष गुड़िया बेगम, संयोजिका राधा देवी सहित समिति के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

