दहेज़ मुक्त झारखण्ड सेवा संघ के द्वारा गर्ल्स फुटबॉल टूनामेंट का आयोजन किया गया
जमुआ
दहेज़ मुक्त झारखंड सेसा संघ के बेनर तले 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर छात्राओं के बिच फुटबॉल टूनामेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन सरधो आस्था मैदान बाराडीह चलकुशा हजारीबाग में किया गया। इस खेल का संयोजक दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव आस्था मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस आयोजन का मंच संचालन उपेंद्र यादव ने किया। खेल के बाद विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया गया छात्राओं ने दहेज प्रथा का विरोध किया और कहां लड़कियां कोई खिलौना नहीं जो उसे बेचा जाए। छात्राओं ने उपस्थित अतिथि एवं गांव ग्राम के सभी लोगों से आग्रह की सभी समाज दहेज का बहिष्कार करें। इस आयोजन में छात्रये प्रेमा कुमारी , पूनम कुमारी ,करिश्मा कुमारी ,नेहा , रिंकी ,प्रीति ,काजल ,सोनिया ,रौनक , आशा एवं छात्र में दिवाकर कुमार ,लालू यादव ,पंकज यादव ,बबलू यादव ,सुरेंद्र सिंह ,संजीत यादव ,सीताराम यादव इत्यादि शामिल हुवे। आयोजन में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के नेता दामोदर यादव ,महेश यादव ,चलकुशा मुखिया लखन साव ,रामकुमार सिंह ,दहेज़ मुक्त झारखण्ड सेवा संघ के हजारीबाग जिला अध्यक्ष अमरदीप कुमार और उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव आस्था , पत्रकार मुन्ना यादव ,संघ के सचिव सीताराम , ग्रामीणों में बसों यादव ,रामचंद्र यादव ,पारा शिक्षक मनोज यादव ,कामेश्वर यादव ,संजय यादव , गीतकार सुनील यादव इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित हुवे।
