सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ही कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ही कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हल्के विवाद को लोक अदालत में निबटाएँ  जिला 





 जमुआ :-शिव कुमार


कानून की मामूली जानकारी हर किसी को रखने की जरूरत है।कानून के जरिए ही हम हक और अधिकार ले सकते हैं।उक्त बातें जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशवंत प्रकाश ने शनिवार को पंचायत सचिवालय पिंडर सोत में कही।वे झालसा के निर्देश ओर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।बता दें कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के मंच से ही कानूनी जागरूकता शिविर का आगाज किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सकीना खातून ने किया।संचालन जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार सुधीर द्विवेदी ने किया।विधिक सेवा प्राधिकार के द्ववारा आयोजित कार्यक्रम में मंच से लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशवंत प्रकाश ने कहा कि कानून बड़ा हथियार है।कहा कि गांव के लोगों को भी कानूनी रूप से साक्षर बनाने की जरूरत है ।कहा छोटे मोटे विवादों या वादों का निपटारा लोक अदालतों में कर सकते हैं।।कार्यक्रम में प्रोवेशनल जज इसराज एवं सीनियर वकील त्रिलोकी पांडेय ने भी विचार रखे और लोगों को कानूनी रूप से जागरूक बनाने का प्रयास किया।कार्यक्रम में जमुआ के बी डी ओ द्वारा चयनित 35 लाभुकों के बीच पेंशन का वितरण किया गया एवं 5 लाभुकों के बीच सोना सोभरन योजना के तहत धोती साड़ी और लुंगी का वितरण किया गया।5 किसानों के बीच के सी सी का वितरण किया गया ।सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में बोलते हुए जमुआ के बी डी ओ अशोक कुमार ने 28 विभाग के कार्यो को विस्तार से बतलाया।कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत रोजगार के लिए 50 हजार से 5 लाख तक के ऋण की ब्यवस्था की जा रही है।कहा 50 हजार तक के ऋण पर कोई ब्याज नही लगेगा।कार्यक्रम में सी ओ द्वारिका बैठा,सी आई लोकेश सिंह,बी पी आर ओ यमुना हजाम,बी ए ओ अनिल गोस्वामी, प्रखंड समन्वयक नीरज कुमार,पी एम आवास समन्वयक सन्तोष कुमार,पेयजल स्वच्छता के समन्वयक अमित वर्मा को ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने बुके देकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि मुस्लिम अंसारी,जीप प्रतिनिधि महमूद आलम,वार्ड सदस्य प्रदीप विश्वकर्मा के अलावे जलील अंसारी,इसराइल अंसारी,सूर्यकांत वर्मा,महेश वर्मा ,उमेश वर्मा,पंचायत सचिव सत्यनारायण यादव,पीएलवी सुबोध कुमार साव,कामेश्वर कुमार ,हीरा देवी ने मेहनत कर सभी स्टालों का निरीक्षण किया और ब्यवस्थित किया।बता दें कि वन कृषि,स्वास्थ्य,मनरेगा कल्याण,जे एस पी एल,पशुपालन सहित 28 विभागों के स्टॉल सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगाये गए ।फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.