*माले ने किसान कानून को रद्द करने के लिए जमुआ प्रखंड कार्यालय द्वार पर दिया धरना*
जमुआ से शिव कुमार की रिपोर्ट
*किसान एकता भाजपा के दंभ को बदरंग कर देगी - अशोक पासवान*
_भाकपा माले नेता अशोक पासवान नें भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार नें आज से एक साल पहले काले कानूनों की काली बुनियाद रखी थी, जिससे आजाद भारत का सबसे बड़ा आंदोलन जन्मा, किसान आंदोलन देश के हर घर का आंदोलन है l भाजपा उत्पीड़न के खिलाफ हम किसानों के साथ खडे है l किसान एकता भाजपा के दम्भ को बदरंग कर देगी l उन्होंने कहा कि बहाकर अपना खून - पसीना जो दाने पहुँचाता घर - घर, 'काला दिवस' मना रहा है, आज ओ देश का 'हलधर' भाजपा सरकार के अहंकार के कारण आज देश में किसानों के साथ जो अपमानजनक व्यवहार हो रहा है उससे देश का हर नागरिक आक्रोशित है l हमारे हर निवाले पर किसानों का कर्ज है l_
_तीनो कृषि कानून रद्द करो ! एमएसपी की गारंटी करो!
पेगासस जासूसी काण्ड न्यायिक जांच करो!
कॉर्पोरेट लूट से झारखंड बचाओ जल जंगल जमीन बचाओ!
गैरमजरूआ बंदोबस्त जमीन को खतियानी का दर्जा दो!
सभी रैयत का कागजात पंचायत में कैंप लगाकर ऑनलाइन करो!
पैक्स में धान का बकाया राशि अविलंब भुगतान करो!
बढ़ा हुआ बिजली बिल गरीबों का माफ किया जाय !
राशन कालाबाजारी पर अविलंब रोक लगाया जाय
नारो के साथ जमुआ प्रखंड कार्यालय में भाकपा माले द्वारा किसान पंचायत किया गया
जिसका अध्यक्षता प्रखंड सचिव रीतलाल वर्मा ने किया संचालन ललन यादव ने किया ।
पंचायत में जमुआ विधान सभा प्रभारी अशोक पासवान, विजय पाण्डेय, मिना दास ,मनोवर हसन बंटी, मो0 असगर अली ,लखन हांसदा, बीरेंदर वर्मा, मो0 राजा ,अरुण वर्मा ,बाबूलाल मंडल ,अभिमन्यु राम आदि लोग शामिल थे ।


