संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य में मुस्तैदी के साथ जुटे हुए है बीएलओ

 संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य में मुस्तैदी के साथ जुटे हुए है बीएलओ




पोबी सहित प्रखंड भर के मतदान केंद्रों पर नये मतदाताओं की उमड़ रही है भीड़


योगेश पाण्डेय जमुआ गिरीडीह



मतदाता पहचान पत्र में त्रुटि सुधार अथवा नया मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए 27 व 28 नवम्बर को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों में बीएलओ मुस्तैद है। प्रखंड सहायक निर्वाचक पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा ने कहा कि कार्य मे किसी प्रकार की कोताही नहीं बल्कि संवेदनशीलता पूर्वक सभी बीएलओ कार्य कर रहे है ।  आवश्यकतानुसार फार्म 5,6,7 व 8 क भर कर निर्वाचन पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा रहा है।

पोबी मतदान केंद्र 224,225,226,227 में क्रमशः बीएलओ पुष्पा देवी,सरिता कुमारी,अंजली देवी,जुबैदा खातून ने 

    कहा कि नया मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होना चाहिए। बूथ पर साथ मे दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो, राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी याआधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी

या जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी लाना  आवश्यक है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिला संयुक्त सचिव योगेश कुमार पाण्डेय,छात्र युवा नेता कमलेश कुमार राम पप्पू ने प्रजातंत्र में मतदाता की भूमिका से मतदाताओं को अवगत कराया। उक्त अवसर पर लक्ष्मी देवी,रिंकी देवी सहित अन्य मतदाता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.