युवक की गोली मारकर हत्या झारखंड य-बिहार सीमा को जोड़ने वाली सारन के पास मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, शव को उठाने से किया इनकार, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग, लगाई न्याय की गुहार
जमुआ /देवरी :-शिव कुमार
गिरिडीह के पिपरा टांड निवासी बनवारी यादव के बीस वर्षीय पुत्र बसंत यादव की गोली मारकर हत्या मामले में परिजनों ने झारखंड-बिहार सीमा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को सरन के पास जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। ग्रामीण अविलम्भ अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। साथ ही नारेबाजी करते हुए कहा कि नहीं चाहिए रासन कार्ड, नहीं चाहिए आवास हमलोगों को बस अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी चाहिए। वहीं वुक्त जाम से झारखंड व बिहार दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगा हुआ है जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि बीते एक घाटे से ज्यादा समय से सड़क जाम है। मौके पर चकाई पुलिस पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही है। लेकिन ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए है। बताते चलें कि बीते बुधवार को उक्त युवक की हत्या चकाई थाना क्षेत्र के रंगनिया में कर दिया गया था। खबर लिखे जाने तक जाम को नही हटाया जा सका है।
