डॉ.मंजू कुमारी ने सैकड़ों युवाओं के साथ किया ऑनलाइन मीटिंग

 डॉ.मंजू कुमारी ने सैकड़ों युवाओं के साथ किया ऑनलाइन मीटिंग


जमुआ :-

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य सह जमुआ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मंजू कुमारी ने रविवार को जमुआ विधानसभा के सैकड़ों युवाओं के साथ ऑनलाइन बैठक में भाग लिया बैठक की अध्यक्षता संतोष वर्मा की अगुवाई में हुई .

जिसमें सभी युवा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डॉ मंजू कुमारी को जमुआ की मसीहा बताया और कहा जमुआ विधानसभा के गरीब, शोषित, पीड़ित  मजदूर ,युवा, महिला इत्यादि की उम्मीद हो ! साथ ही प्रखंड के जन समस्या पर जोर देते हुए डॉ मंजू कुमारी ने कहीं जमुआ प्रखंड मुख्यालय में करप्शन को कदापि हम बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर विभागीय अधिकारी किसी गरीब परिवार से प्रधानमंत्री आवास ,राशन कार्ड, पेंशन इत्यादि कार्यों को करने के लिए राशि मंगती है तो इसके लिए हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे ! गरीब को मिलने वाले हक और अधिकार उसे दिलाने के लिए मैं हमेशा तात्पर्य रहूंगा ! वहीं रामानंद कुशवाहा ने कहा हम सभी के साथ दीदी हर गरीब परिवार के लिए सदैव खड़ा रहेगी ! हिमांशु गुप्ता और शिव तुरी ने कहा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाएगा हम लोग अभी से ही 2024 की तैयारी में जुड़ चुके हैं !

कामेश्वर और संतोष जी ने कहा हमारी नेत्री गरीब और जमुआ की जन समस्या के साथ खड़ा रहने वाली है . हम लोग धरातल की राजनीति करते हैं जन समस्या को लेकर आवाज उठाने का काम करते हैं !

बैठक में  पिंटु ,सुमन, अजीत, संतोष ,हिमांशु इत्यादि जमुआ के सैकड़ों युवा ने भाग लिया था !

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.