बिजली सम्बंधित समस्याओं को अवगत कराई गई:-सुनीता देवी



गिरिडीह जिले के विद्युत अधीक्षण अभियंता धनंजय कुमार एवं कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार से मुलाकात कर लक्ष्मणटुण्डा निवर्तमान पंचायत समिति सदस्या  सुनीता देवी ने बिजली सम्बंधित समस्याओं को अवगत कराई .उस दौरान श्रीमती देवी ने बीते कुछ दिन पूर्व परतापुर सब स्टेशन में दी गई धरना में मिले आश्वासन संबंधित कार्यों की जानकारी लिए उपरांत दोनों अधिकारियों ने के द्वारा बताया गया. डुमरी में जेई मांग को अपने वरीय अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए डुमरी में जेई की मांग की गई है. 11000 केवीए की पावर ब्रेकर कि काम कर दी गई है जल्द ही 33,000 केवीए की पावर ब्रेकर बना दी जाएगी.उसमें लगने वाली इलेक्ट्रिक सामग्री मंगाई गई है वहीं इसरी फिटर की पावर ट्रान्सफार्मर की डिमांड कि गई है. वही उत्तराखंड फिटर में चल रही   ससारखो नागाबाद बडकी बेरगी बेहरा सुईयाडीह पंचायत को चदनाडीह पावर सबस्टेशन से जोडने इसरी बाजार की अरगाघाट एवं जामतारा की चिरियांमोड में अतिरिक्त नई दो सौ केवीए की ट्रान्सफार्मर लगाने , खैराटुण्डा के तेलियाटुण्डा उपर टोला में 63/100 केविए की नई ट्रान्सफार्मर लगाने  रांगामाटी के गट्टीगरहा में सौ केविए की नई ट्रान्सफार्मर लगाने तथा लक्ष्मणटुण्डा , खैराटुण्डा, रांगामाटी, इसरी ,जामतारा, मधगोपाली, डुमरी, अतकी,छछंदो, चैनपूर सहित प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतो के तिस स्थानों में 440 वोल्ट की जर्जर पोल तार बदलने कि मांग की !

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.