शुक्रवार को सीआरपीएफ कमांडेंट के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्र में मुहर्रम और रक्षाबंधन आदि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है । वही शुक्रवार को सीआरपीएफ कमाडेंट के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने शहर के विभिन्न इलाकों फ्लैग मार्च भी किया।इस मार्च के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा था कि यदि कोई भी शख्स उपद्रव करने की कोशिश करेगा तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा । सीआरपीएफ 106 बटालियन की बी कंपनी के सहायक कमाडेंट अनूप सिंह की अगुवाई में शुरू हुए फ्लैग मार्च में सशस्त्र पुलिस फोर्स के अलावा विभिन्न थानों के पुलिस कर्मी शामिल रहे. इस मार्च में बटालियन के सब सहायक कमाडेंट आरपी राव और नगर थाना के एसआई अमरजीत सिंह और अश्मित कुजूर दल-बल के साथ मौजूद थे. यह मार्च शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में यह पर्व मनाने को कहा फ्लैग मार्च शहर के जिन- जिन इलाकों से गुजरा उन इलाकों में रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवानों को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी रही. सहायक कमाडेंट अनूप सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च शहर के लोगो को सिर्फ जानकारी देना था कि अगर असामाजिक तत्व सिर उठाते हैं तो उनसे निपटने के लिए रैपिड एक्शन फ़ोर्स तैयार है. क्योंकि गिरिडीह को काफी संवेदनशील जिले के रूप में जाना जाता है. छोटे मामले भी तनाव का रूप ले लेते है। लिहाजा, वैसे असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फ़ोर्स हर पल तत्पर हैं. हर समुदाय के लोग अपने फेस्टिवल को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए. सहायक कमाडेंट ने कहा कि आने वाले दिनों में मुहर्रम, रक्षाबंधन जैसे कई फेस्टिवल हैं. और हर फेस्टिवल लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है. ऐसे में लोग फेस्टिवल को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए. उन्होंने कहा कि रविवार को इस मसले पर शहर के गोयनका धर्मशाला में बुद्धिजीवी के साथ बैठक भी होगी ।
