पत्नी के रुप में विधवा को चार सालों तक रखने के बाद व्यक्ति ने किया दुसरी शादी का फैसला, इंसाफ मांगने पहुंची गिरिडीह के पचंबा थाना

पत्नी के रुप में विधवा को चार सालों तक रखने के बाद व्यक्ति ने किया दुसरी शादी का फैसला, इंसाफ मांगने पहुंची गिरिडीह के पचंबा थाना  

पीड़िता का दावा, वो मामले को लेकर महिला थाना भी पहुंची, लेकिन नहीं हुआ कोई सुनवाई

योगेश कुमार पांडेय जमुआ  

लिव-इन-रिलेशनशीप में शादी कर चार साल तक विधवा को साथ रखे व्यक्ति ने जब दुसरी शादी करने का फैसला किया। तो विधवा न्याय पाने अब गिरिडीह के पचंबा थाना पहुंच गई। हालांकि पीड़िता का दावा है कि वो न्याय मांगने पहले महिला थाना भी गई थी। लेकिन महिला थाना में उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। लिहाजा, वो पचंबा थाना पहुंची। तो थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। और मामले की जांच शुरु करते हुए आरोपी युवक सुरज भूंईया को लाने के लिए पुलिस जवानों को चैताडीह भेजा है। फिलहाल थाना प्रभारी पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ले रहे थे। इधर थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने आरोपी सुरज भुंईया पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चार से वो और सुरज गंधर्व विवाह कर पति-पत्नी के रुप में साथ रह रही थी। इस दौरान सुरज ने चार सालों तक उसका व उसके बच्चों का भरण-पोषण भी किया। लेकिन बुधवार को ही उसके पति सुरज की मां मंदोदरी भूंईया अचानक पीड़िता के घर पहुंच कर मारपीट करने लगी। जानकारी के अनुसार सुरज का पिता डोमन भूंईया गिरिडीह सीसीएल में ही कर्मचारी है। ऐसे में आरोपी की मां ने अपने बेटे और पीड़िता के पति सुरज की दुसरी शादी करने की बात कहकर पीड़िता को उसके बेटे को छोड़ने की बात कहकर मारपीट करने लगी। थाना पहुंची पीड़िता ने यह भी कहा कि परिवार वालों के दबाव में उसका पति अब उसे छोड़कर दुसरी शादी गांवा के मालडा में करने जा रहे है। शुक्रवार को उसकी शादी है। थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत करीब 10 साल पहले हो गया था। इसके बाद से वह अकेले रह रही थी। लेकिन पहले पति से उसे दो बच्चा है। जिसका भरण-पोषण अब तक सुरज ही करता आ रहा था। ऐसे में अब अगर उसका पति दुसरी शादी करता है तो फिर वह अपने बच्चों के साथ कहां रहेगी ।


××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××

प्रेस विज्ञप्ति / 20-05-2021

आम आदमी पार्टी गिरिडीह


कोरोना से नुकसान झेलने वाले परिवारों को राहत दे सरकार - आप 


मुआवजा, पेंशन, फीस और राशन की माँग 


आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने बुधवार को  झारखंड के  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कोरोना से मरने वाले परिजनों को 50,000 रू मुआवजा देने की माँग की है ।

उन्होंने कहा कि  दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार वहाँ  आम लोगों का एक परिवार की तरह ख्याल रख रही है । दिल्ली सरकार ने कोरोना से जिनकी मृत्यु हुई है उनके परिजनों को  50, 000  रू की आर्थिक सहायता दे रही है । उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने कमाऊ सदस्य खो दिया है उन्हें ₹ 2500 प्रति माह पेंशन देने का एलान किया है । साथ ही साथ  जिन बच्चों ने माता पिता दोनों को खो दिया है उनकी पूरी शिक्षा का खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी और 25 वर्ष के उम्र तक ₹2500 प्रति माह आर्थिक सहायता देगी ।

 आम आदमी पार्टी माँग करती है कि झारखंड सरकार भी  दिल्ली सरकार की तरह  झारखंड में भी  कोरोना से मरने वाले परिजनों को 50,000 रू का आर्थिक सहायता दे और जो बच्चे अनाथ हो गए  उसको अगले 25 साल तक उसकी  निःशुल्क शिक्षा और प्रति माह 2500/ रू आर्थिक मदद करे  । उन्होंने माँग किया कि जिस परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो गई उसके परिजनों को सरकार 2500/ रू प्रति माह पेंशन की सहायता दे । साथ ही साथ  जिन ग़रीबों का आज तक राशन कार्ड नहीं बना उनको दस किलो अनाज सरकार तुरत मुहैया कराये ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.