नये नियुक्ति नियमावली का आम आदमी पार्टी ने किया स्वागत
सरकार जल्द खाली पदों के लिए वैकेंसी निकालकर नौजवानों को नियुक्त करे - शर्मा
झारखंड से मैट्रिक पास करने वाले विद्यार्थी को ही झारखंड में थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी मिलेगी ।
झारखंड सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर नियुक्ति नियमावली में संशोधन की मंजूरी दी । आम आदमी पार्टी ने इस निर्णय का स्वागत किया है । जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड के नौजवानों को इसका लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के दो दशक बाद भी स्थानीय नौजवान नौकरियों से वंचित हैं । सही नियुक्ति नियमावली नहीं होने के कारण पिछले सरकार में उतर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के लोगों को रेवड़ी की तरह नौकरियाँ दी गई । तत्कालीन एक मंत्री ने तो यहाँ तक कह दिया था कि यहाँ के लोग योग्य नहीं हैं । सरकार को उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा । श्री शर्मा ने कहा कि बगैर देर किए सरकार जल्द खाली पदों के लिए वैकेंसी निकालकर नौजवानों को नियुक्त करे ।
आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव ने कहा कि झारखंड को जापान बनाने का सपना दिखाने वाली पार्टी ने स्थानीय नीति का बंटाधार करके रख दिया था । अब नयी नियमावली से नौजवानों में फिर से नई उम्मीद जगी है । धनवार विधानसभा प्रभारी सागर चौधरी ने कहा कि दो परीक्षा लेते लेते बहुत समय लग जाता था अब एक परीक्षा लेने से झारखंड के नौजवानों को काफी लाभ मिलेगा ।
नियमावली का स्वागत करने वालों में डुमरी विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो, जमुआ विधानसभा प्रभारी मेहबूब अंसारी, युवा नेता रोहित वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा, सृजन पाल सिंह, अजीत कुमार वर्मा, तेज नारायण महतो, ब्रह्मदेव शर्मा, दानिश आलम, मुर्शीद मिर्जा, तैयब अंसारी, सुभाष शर्मा, रोहित विश्वकर्मा आदि कई लोग शामिल हैं ।
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
***********************************************************************************
बाइक एवं मारुति की सीधी टक्कर दो युवक घायल
जमुआ पचंबा मुख्य मार्ग पाराखारो स्थित शुक्रवार की शाम को बाइक एवं मारुति की सीधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घ्याल हो गया है।जिसका ईलाज जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वही मौके पर जमुआ थाना के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि घायल युवक विकेश उर्फ लालू यादव पिता हरिराम यादव व प्रिंस कुमार वर्मा पिता सुर्यदेव प्रसाद दोनों पटेल नगर गिरिडीह के बता रहें है। इधर घायल प्रिंस कुमार वर्मा ने कहा कि हम दोनों नवादा से अपने बहन की यहाँ से अपना घर पटेल नगर लौट रहें थे। इस बीच पाराखारो के पास पहुँचे की गिरिडीह की तरफ से विपरीत दिशा से आ रही एक मारुति वैन ने सीधे मेरा बाइक अपाची में जोर दार टक्कर मार दिया। जिसमे हम दोनों रोड के किनारे गिर गए। वही मौके पर मारुती वैन चालक भाग फरार हो गया इधर चिकित्सा प्रभारी प्रभारी डॉ राजेश कुमार दुबे ने कहा कि विकेश उर्फ लालू यादव की चोट गंभीर है। बेहतर ईलाज के लिए गिरिडीह भेज दे रहें। है। एसआई अशोक कुमार ने बताया कि मारुति वैन को जब्त कर लिया है आवेदन में आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा ।

***********************************************************************************
मानवाधिकार संरक्षण ने किया अनोखी पहल
एक कदम स्वास्थ्य की ओर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान गिरिडीह इकाई तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान विजय कुमार के निर्देशानुसार आज गज कुंडा पंचायत के सरोन गांव में श्रीमान बलराम गोस्वामी के नेतृत्व में 160 ग्रामीणों के बीच कोविड-19 का टीका लगाया गया व साथ ही रसनजोरी पंचायत के चिकसोरिया में मानवाधिकार जिला सचिव राजु मंडल जी के नेतत्त्व मे 120 ग्रामिणों को टीका लगया गया। मौके पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष श्याम कु पाठक, जितेन्द्र सिंह, परिचायिका सबिता कुमारी, बेबी कुमारी आदि उपस्थित थे.
***********************************************************************************
पेयजल सम्बंधी विभिन्न मांगों की समाधान हेतु पत्र सौंपकर समाधान करने की मांग किए:-सुनीता देवी
गिरिडीह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल 2 के कार्यपालक अभियंता श्री मुकेश कुमार मंडल जी से मुलाकात कर डुमरी प्रखंड के पेयजल सम्बंधी विभिन्न मांगों की समाधान हेतु पत्र सौंपकर समाधान करने की मांग किए ।
1 डुमरी प्रखंड अंतर्गत चापाकल मरम्मत कार्य कर रहे मजदूर मिस्त्री की मजदूरी भुगतान कराने जो अभी बकाया है उसकी भुगतान करने की बात कहें। उसपर निराकरण करने की बात बनी ।
2 डुमरी जलापूर्ति योजना जो विगत 2 वर्षों से ठप है लोकप्रिय सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी के पहल पर जलापूर्ति योजना सुचारू रूप से चलाने हेतु मरम्मत का कार्य चल रही है कुछ पाइप की कमी के कारण काम बंद कर दी गई थी । उसकी जानकारी के बाद श्री मंडल जी अपने स्तर से अतिशीघ्र पाईप मुहैया करा कर काम प्रारम्भ करने की बात कहें।
3 रोशनाटुण्डा, लक्ष्मणटुण्डा, रांगामाटी,खैराटुण्डा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कार्य मे तेजी लाते हुए पानी सप्लाई जल्द प्रारंभ करने तथा पाइप बिछाने के दौरान तोड़ी गई रोड की मरम्मत करवाने ।
4 डुमरी प्रखंड के कई स्थानों में हमारी माँग उपरांत माननीय सासंद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी के द्वारा डीप बोरिंग कराने की अनुशंसा पत्र पुर्व में दि गई थी उसपर अबतक की हुई आगे की कार्रवाई सम्बंधित जानकारी लिए बताई गई विभागीय सर्वे करा दी गई है सरकार के द्वारा आदेश मिलते ही बोरिंग करा दी जाएगी।
5 मधगोपाली पंचायत में ग्रामीण जलपूर्ति योजना लगाने हेतु माननीय सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्रालय को अनुशंसा पत्र दी है उस उस आलोक में जल्द से जल्द विभागीय सर्वे कराकर मधगोपाली पंचायत जलापूर्ति योजना की विभागीय कार्य
***********************************************************************************
गिरिडीह स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख करेंगे झंडोत्तोलन
गिरिडीह स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख करेंगे झंडोत्तोलन
◆स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
◆गिरिडीह स्टेडियम में प्रवेश करने से पूर्व सभी व्यक्तियों का होगा थर्मल स्कैनिंग
◆स्वतंत्रता दिवस के दिन शराब, भांग, गांजा, मांस, मछली आदि की दुकानें सहित कसाई खाना रहेगी बंद
गिरिडीह : आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे जोश एवं उत्साह से मनाने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिंसमे जिला स्तरीय मुख्य झंडोत्तोलन समारोह गिरिडीह स्टेडियम में पूर्वाह्न 09:00 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
वंही बताया गया कि इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के कृषि, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख उपस्थित रहेंगे और उनके ही हाथों गिरिडीह स्टेडियम में झंडोत्तोलन किया जाएगा।
बैठक के दौरान समारोह में सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क का उपयोग एवं सैनिटाइजेशन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया गया। वंही सभी परेड के बटालियन एवं पलाटून को रिहर्सल/पूर्वाभ्यास करने का भी निदेश दिया गया। साथ ही जिले में लगे सभी महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई व रंग रोगन कराने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में झंडात्तोलन का समय निर्धारित किया गया जिसके तहत गिरिडीह स्टेडियम में प्रातः 9:00 बजे,
समाहरणालय परिसर प्रातः10:00 बजे, अनुमंडल कार्यालय प्रातः 10:15 बजे, कर्मचारी महासंघ भवन प्रातः 10:20 बजे,जिला परिषद कार्यालय प्रातः 10:25 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रातः 11:00 बजे, पुलिस लाइन प्रातः 11:20 बजे झंडोत्तोलन होगा।
बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको, पुलिस उपाधीक्षक, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ सुदेश प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गौतम भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार, जिला स्थापना उप समाहर्ता, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।