शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग
पीड़ित ने अंचल अधिकारी से मुआवजा की लगाई गुहार
जमुआ :-शिव कुमार
प्रखंड के मेढ़ोंचपरखो पंचायत अंतर्गत टोला चपरखो में विगत देर शाम को तारनी दूरी पति स्व. श्यामलाल दूरी के घर मैं शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गया ! जिसके कारण खपरैल का मकान और घर में रखे बिचाली पूरी तरह आग की चपेट में आ गई ! उसके बाद घर में रखें अनाज , कपड़ा और डॉक्यूमेंट इत्यादि जल के राख हो गया ! वहीं स्थानीय ग्रामीण की मदद से कुछ देर बाद आग पर काबू पाई गई . तब तक करीबन कच्चे अनाज और कपड़ा इत्यादि जल के पूरा खाक हो चुका था !
पीड़ित परिवार तारनी दुरी पति स्व. श्यामलाल श्यामलाल दूरी ने जमुआ अंचल अधिकारी को एक आवेदन देकर घर में लगे शार्ट सर्किट के कारण आगे से लगभग 50000 की नुकसान हुई है जिसको लेकर मुआवजे की गुहार लगाई है !
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
************************************************************************************
** समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट का हुआ विस्तार झारखंड में:-
जमुआ :- शिव कुमार
समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट बीते कई वर्षों से झारखंड के लोगों के हित में सेवा करते आ रहे हैं जिसका स्थापना गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के महादेव वर्मा जी ने झारखंडी को मदद करने हेतु इस ट्रस्ट का स्थापना किया जिसका स्थापना गुजरात राज्य के सूरत शहर में सभी झारखंड के लोगों के सहयोग से ट्रस्ट का निर्माण किया, जिसमें सभी झारखंड प्रवासी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव वर्मा जी को चुना गयाl ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों के द्वारा 18 मई 2021 दिन मंगलवार को जूम मीटिंग के माध्यम से एक मीटिंग किया गया जिसमें बहुत सारी मुख्य बातों पर भी चर्चा की गई जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के हर क्षेत्र में जैसे मजदूरों को होने वाली समस्याएं गुजरात में जैसे स्वास्थ, उनके बच्चे की शिक्षा, किसी को आर्थिक मदद तथा वैश्विक महामारी के दौरान सभी लोगों को मानवता के आधार पर राशन वितरण करना तथा हर तरह से उन लोगों को मदद करने का काम करते आ रहे हैं परंतु अब ना केवल गुजरात में ही नहीं बल्कि भारत के सभी राज्यों में झारखंडी भाइयों को सारी तरह से सहायता प्रदान करना हमारा परम लक्ष्य है और साथ ही साथ ट्रस्ट का विस्तार करना आज गुजरात में ट्रस्ट के कार्यों को देखते हुए अब ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी गण के द्वारा निर्णय लिया गया की पूरे भारत में ट्रस्ट का विस्तार किया जाएगा जिसका पहला कदम झारखंड से शुरू करने पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य निर्णय निकल कर के आया झारखंड के पदाधिकारियों का चयन और उसकी घोषणा जिसमें समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव वर्मा जी ने कहा की अपने झारखंड के लोगों को विकास आर्थिक शारीरिक मानसिक शिक्षा स्वास्थ इत्यादि से लेकर मजदूरों इत्यादि को धरातल पर लाना है ना केवल गुजरात में बल्कि भारत के सभी राज्यों में ट्रस्ट का विस्तार करना है और धरातल पर काम पर के सभी लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करेंगे, राष्ट्रीय महासचिव वासुदेव महतो जी ने भी अपने बातों को रखते हुए समाज समाज के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में अपने बात को रखें चाहे वह किसी भी प्रकार का मदद हो झारखंड वासियों को गुजरात में मदद करते आ रहे हैं और आगे भी करेंगे और केवल यही नहीं बल्कि अब अगला कदम झारखंड प्रदेश की ओर जा रहे हैं और वहां पर ट्रस्ट के माध्यम से झारखंड के लोगों को हर तरह की सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे, राष्ट्रीय महासचिव/ पुलिस मित्र श्री बुलाकी जी बताएं की हम लोगों ने वैश्विक महामारी के दौरान जितने भी झारखंड में रह रहे प्रवासी मजदूरों गुजरात में रहकर अपना जीवन यापन करने के उद्देश्य रहते हैं उन सभी लोगों को करुणा जैसा वैश्विक महामारी के दौरान हमारी ट्रस्ट ने हर तरह की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किए और आगे भी करेंगे , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बुलाकी वर्मा जी ने अपना पक्ष रखते हुए कहां की हम लोग बीते दिनों से ट्रस्ट के लोग मिलजुलकर के सभी लोगों को मदद करते आ रहे हैं चाहे किसी को हॉस्पिटल जाने की जरूरत हो या फिर या सहाय को सहाय बनने की जरूरत हो, आर्थिक सहायता प्रदान करने की जरूरत हो या नहीं तो समाज में हो रही कुरीतियां के ऊपर चर्चाएं करके निराकरण करने का प्रयास करते आ रहा हूं और आगे भी हम सभी ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा सभी सदस्य मिलकर के समाज में परिवर्तन लाने हेतु मिलजुल कर के काम करेंगे और वही दूसरी ओर ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री फुल देव वर्मा जी ने भी अपना विचारों को रखते हुए समाज के माध्यम से झारखंड के लोगों को हर संभव एकजुट करने का प्रयास ट्रस्ट पूरे भारत भर में अन्य सभी राज्यों में भी ट्रस्ट को विस्तार करते हुए झारखंड के सभी लोगों चाहे झारखंड के लोग पूरे भारत भर में कहीं भी रहते हैं हम उन्हें ट्रस्ट के माध्यम से हर संभव मदद करने का प्रयास हमारी ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों तथा अन्य सदस्यों के द्वारा किया जाएगा जो कि हम लोग बीते वर्षों से गुजरात राज्य में करते आ रहे हैं इसी तर्ज पर झारखंड वासियों को सभी क्षेत्रों चाहे वह मजदूर किसान शिक्षा बेरोजगारी स्वास्थ इत्यादि को मध्य नजर रखते हुए झारखंड में विकास की गति लाने के लिए ट्रस्ट प्रतिबंध है और मीटिंग मैं कोर कमेटी के अध्यक्ष गौरीशंकर, सचिव अशोक वर्मा जी, राजकुमार महतो , रामकुमार,प्रकाश,संतोष, तथा अन्य सभी सदस्यों जूम मीटिंग एप के माध्यम से जुड़े और साथ ही साथ झारखंड के विस्तार हेतु झारखंड के भी काफी लोगों ने हिस्सा लिया सुमित राज मौर्या, गोविंद वर्मा, रसीद इकबाल,भानु वर्मा ,बालेश्वर कुमार, प्रमोद कुमार ,प्रिंस कुमार, इत्यादि लोगों ने भाग लिए इसके बाद मंगलवार शाम को राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री फुल देव वर्मा जी के द्वारा एक प्रेस वार्ता करते हुए, राष्ट्रीय शिक्षा सलाहकार तथा झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों का घोषणा किया जिसमें गोविंद वर्मा जी को राष्ट्रीय शिक्षा और सामाजिक सलाहकार, सुमित राज मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष झारखंड, रसीद इकबाल जी को झारखंड राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रिंस कुमार वर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी और साथ ही साथ गिरिडीह जिला के सचिव पद के लिए प्रमोद कुमार वर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष चंद्रदेव कुमार वर्मा जी को पद भर की घोषणा की गई में निम्न पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गईl
जहां राष्ट्रीय शिक्षा सलाहकार गोविंद वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुमित राज मौर्या तथा अन्य सभी पदाधिकारियों ने धन्यवाद कहाl





