जरूरत मंद लोगों के बीच खाद्य सामाग्री और मास्क का किया गया वितरण
जमुआ :-शिव कुमार
प्रखंड के सियाटांड ,गोरों, चिलगा अंतर्गत दर्जनों गांव मे कांग्रेस नेत्रि मंजू कुमारी के द्वारा जरूरत मंद लोगों के बीच मास्क और खाद्य सामाग्री का वितरण किया गया। लॉक डाउन मे काफी ऐसे परिवार है जिनके पास आर्थिक स्थिति काफी खराब है कई परिवार दाने दाने का मोहताज हो गया है ऐसे मे मंजू कुमारी ऐसे लोगों के लिए वरदान बनकर आई है। मंजू कुमारी किसी पद पर नहीं होकर भी हमेशा लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का कार्य कर रही है। मंजू कुमारी ने कहा कि जरूरत मंद लोगों की समस्या का समाधान ही हमारा कर्तब्य है। वही खाद्य सामाग्री पाकर ग्रामीण काफी खुश हुए।
2-------///////------/
गिरिडीह: कुएं में तैरता मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
giridih
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के नगीनासिंह रोड में एक पुराने मकान के कुँए में तैरता मिला दिव्यांग का शव। शव की पहचान 45 वर्षीय दिव्यांग बुल्ली दत्ता के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है मृतक बुल्ली हर रोज शराब पी कर घर आया करता था और घर मे वो अकेला रहता था। सोमवार की सुबह कुएं में शव मिलने की जानकारी के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को कुएं से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है





