*कोरोना महामारी संक्रमण से हिफाज़त के मद्देनजर मगहाकला में ग्राम पंचायत प्रधान ने करवाया विषाणुनाशी छिड़काव* । । । । । जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत मगहाकला(काजीमगहा) के प्रधान मो ज़ाकिर हुसैन ने रविवार को समाजसेवियों,प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति, मार्गदर्शन में 15 वित्त से गाँव में विषाणुनाशी छिड़काव करवाया गया। उन्होंने खुद फव्वारा चलाते हुए खासो आम से गुज़ारिश किया कि 2020 की अपेक्षा 2021 में वैश्विक महामारी कोरोना ने विकराल रूप धारण किया है इसके संक्रमण से हिफाज़त के मद्देनजर विषाणुनाशी छिड़काव किया गया है। पंचायत के सभी गाँव में छिड़काव किया जायेगा। आम आवाम को कोविड 19 के निर्धारित नियमों का अनुपालन करना बेहद ही ज़रूरी है। है। जंग में जनता के साथ है जनता भी हमें साथ दे क्योंकि जनता की हिफाज़त हमारी प्राथमिकता है। नेताओं को घर मे दुबककर बैठने का नही बल्कि सहयोग करने का वक़्त है। प्रत्येक पंचायत के जनप्रतिनिधियों को पंचायत को सेनेटाइज करवाना चाहिए। सड़कों पर लाठियां भांजने से कुछ नही होगा बल्कि दहशत का माहौल को दूर करने की दिशा में प्रशासन को कार्य करना चाहिए। युवा समाजसेवी अबुजर नोमानी ,फ़रीद आलम,असगर अली ने कहा कि वक़्त की नज़ाकत के मुताबिक़ कार्य कर ही कोरोना को पराजित किया जा सकता है। सलाह से ज़्यादा मजलूमों को सहयोग की ज़रूरत है। कोविड 19 जाँच करवाये व वेक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन अवश्य करें लोगों में संदेश फैलाये। उक्त अवसर पर सहयोगी के रूप में नुरुल्लाह सिद्दीकी, जुनैद आलम,नजमुल हक़, हसामउद्दीन सिद्दीकी, वाज़िद अंसारी सहित तमाम युवाओं की सराहनीय भूमिका रही है। ग्रामीणों ने तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
(2)__________________-------------__________________लंगटा बाबा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मिर्जागंज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश राय व लंगटा बाबा समाधि मंदिर खरगडीहा के प्रधान पुजारी के ज्येष्ठ पुत्र राजू राम का कोरोना से निधन,क्षेत्र में शोक की लहर* । । । । । बहुत ही सरल,सौम्य, मृदुभाषी, मिलनसार ,बहुआयामी ब्यक्तित्व के धनी लंगटा बाबा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मिर्जागंज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश राय कोरोना संक्रमित थे जिनका ईलाज एक सप्ताह से देवघर हॉस्पिटल में चल रहा था। वेंटिलेटर के सहारे थे शनिवार की रात्रि कोरोना से जंग हार गये। भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए। वर्तमान में लखारी गिरिडीह में परिवार संग रहते थे। पैतृक ग्राम गरजासारण (राजधनवार) में अंत्येष्टि किया गया। लंगटा बाबा समाधि मंदिर के प्रधान पुजारी सुखदेव राम के ज्येष्ठ पुत्र राजू राम धनबाद हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित ईलाजरत जिनका निधन शनिवार रात हो गया। समाधि पर्व मेला में अग्रणी भूमिका निभाते थे। सरल,मिलनसार,सहयोगी स्वभाव के थे। खरगडीहा नदी तट पर अंत्येष्टि कर दिया गया। कोरोना कहर बरपा रहा है बावजूद नियमोँ का अनुपालन करने ,सतर्क,सावधान रहने के बजाय खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। गणित शिक्षक बसंत साव,युवा समाजसेवी योगेश कुमार पाण्डेय, पीएलवी सुबोध कुमार साव, सुरंजन सिंह,खरगडीहा ग्राम प्रधान चीना खान, जगन्नाथडीह ग्राम प्रधान प्रमिला वर्मा ,संजय कुमार सिन्हा,दयानंद प्रसाद लंगटा बाबा के सेवादार सहित अधिकारियों,शिक्षकों,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयो,पत्रकार बंधुओ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपूरणीय क्षति है। वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर सरकार के जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य है तभी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहना सम्भव है।
(3) ____________________________--------------------------
ट्रस्ट का हो पूर्ण गठन :- पूर्व उपाध्यक्ष राजेश वर्मा
जमुआ :-शिव कुमार
झारखंड के प्रवासि मजदूर जो गुजरात के सूरत में रह रहे हैं . उन लोगों के द्वारा समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट का निर्माण किया गया था ! जिसका मुख्य उद्देश्य जाति ,धर्म और मजहब से उठकर सभी झारखंड के प्रवासी मजदूरों की समस्या पर खरा उतरने के उद्देश्य से बनाया गया था ट्रस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश वर्मा सूरत शहर में रह रहे सभी प्रवासी मजदूरों के लिए हर समय तात्पर्य रहते हैं. साथ ही विगत पिछला साल कोविड संक्रमण के समय लगतार लोगो को पैतृक गांव या फिर सूरत शहर में सभी को खाद्य सामग्री राशन पहुंचाने का काम किया था एवं सभी प्रवासी को गाँव पहुँचाने में संघर्ष किया इस वर्ष भी कोविड-19 के सेकंड स्टेप में लोगों के बीच सेवा देने का काम कर रहा है . चाहे अस्पताल हो या फिर घर गाइड लाइन लागतार काम करते आ रहा है !वहीं ट्रस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा की हमकों ट्रस्ट के कुछ सदस्य ने प्रवासि लोगों को गलत भरम में डालकर हमें फंसाया गया जिसके कारण हम ट्रस्ट को अपने पद से इस्तीफा दे दिए है .लेकिन हर दिनों झारखंड के प्रवासियों मजदूर के प्यार हमारे प्रतीत पहले की तरह बना है .और में हमेशा झारखंड के सभी लोगों के लिए तत्पर रहूंगा साथ ही श्री राजेश वर्मा ने कहा ट्रस्ट का पूर्ण गठन होना चाहिए ताकि लोगों को ट्रस्ट के ऊपर जो विश्वास है ! बना रहे




