*कोरोना संक्रमित युवक की मौत*
गिरिडीह जिला बिरनी प्रखंड अंतर्गत बरहमसिया पंचायत के खरटी गॉव निवासी हेमलाल वर्मा के पुत्र बिनोद वर्मा (38 वर्ष)का निधन आज दिनांक 28.04.2021 को ईलाज के दौरान हो गया I बताते चलें कि उक्त युवक का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरनी में भर्ती किया गया था । फिर स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतू धनबाद भेज दिया । जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । मृत्तक अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र तथा दो पुत्री को छोडकर चल बसे । इधर मौत की खबर सुनते ही परिजन दहाड मार कर रोने लगे । साथ ही खरटी गाँव सहित अगल- बगल गाँव में शोक की लहर छा गया I सूचना मिलते ही *स्थानीय मुखिया सह प्रधान प्रेमचन्द प्रसाद कुशवाहा* श्मसान घाट पहुंचे । तथा लोगों को ढाढस बंधाते हुए अंतिम दाह संस्कार में जुट गये ।उक्त मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता, सुरेंद्र वर्मा, विजय प्रसाद वर्मा,विष्णुदेव वर्मा,मनोज वर्मा, विनोद वर्मा, बासुदेव वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे ।



