भाकपा माले डॉ राजेश कुमार दुबे से मिलकर कोरोना पर किया चर्चा

भाकपा माले डॉ राजेश कुमार दुबे से मिलकर कोरोना पर किया चर्चा 


जमुआ :- शिव कुमार 

भाकपा माले जमुआ का एक प्रतिनिधि मंडल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जमुआ के चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश दूबे से मिलकर  कोरोना का बढ़ते प्रभाव को लेकर चर्चा किया ।
 वार्ता के क्रम में डॉ राजेश दूबे ने कहा कि   जमुआ प्रखंड में 56 कोरोना पॉजिटिव केसः है ,जिसको होम आइसोलेट किया गया है,  मिर्जागंज में 24 बेड बनाया गया है ।डॉ राजेश दूबे ने कहा कि जमुआ में इस समय ऑक्सीजन 6 सिलेंडर है जो बहुत ही कम है । डॉ राजेश ने कहा कि लोग अपने अपने घरों में रहे मास्क का प्रयोग करे, सोसल डिस्टेंस बनाये, वेक्सिनेशन का डोज ले, इसी से बचाव किया जा सकता है ।भाकपा माले द्वारा पर्याप्त ऑक्सीजन अविलंब मुहैय्या करने की मांग की,  साथ ही साथ आयसुलेट के लिये और भी चिकित्सा केंद सिबुडीह एवं नवडीहा को  बनाया जाए। इसके बाद भी जगह कम पड़े तो जितने भी10+2 विद्यायल है, सरकार को इन जगहों में कोरोना मरीजो के इलाज हेतु ऑक्सीजन, दवाई एवं भोजन उपलब्ध करवाने की गारंटी करें। भाकपा माले जमुआ ने कोरोना को लेकर जमुआ में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है । प्रतिनिधि मंडल में शामिल इन्कलाबी नोजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड असगर अली माले नेता विजय पांडेय, ऐपवा नेत्री कॉमरेड मिना दास,  कॉमरेड ललन यादय, कॉमरेड मोहम्मद राजा ,कॉमरेड निजाम, कॉमरेड अनिल,  कॉमरेड ऐनुल  आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.