पटना :* बिहार में शुक्रवार सुबह दानापुर के पीपापुल में पिकअप वैन गंगा नदी में गिर गई। इसमें 18 लोग सवार थे। 9 शव बरामद कर लिए गए हैं

 *दानापुर के पीपा पुल से पिकअप वैन गंगा नदी में गिरी, 9 शव बरामद, 7 की तलाश जारी*


*पटना :* बिहार में शुक्रवार सुबह दानापुर के पीपापुल में पिकअप वैन गंगा नदी में गिर गई। इसमें 18 लोग सवार थे। 9 शव बरामद कर लिए गए हैं


, इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। 2 लोग तैरकर बाहर आ गए बाकी 7 की तलाश जारी है। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं जो दियारा के अखिलपुर में तिलक करके दानापुर लौट रहे थे। शादी 26 अप्रैल को होनी थी।

गाड़ी पीपा पुल से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे गाड़ी को निकालने कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। प्रशासन JCB की मदद से गाड़ी को निकालने में जुटा है। डूबे लोगों की तलाश में SDRF की टीम जुटी है

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्थानीय तैराकों की मदद से डूबे लोगों बाहर निकालने में जुटी है। पिकअप वैन को JCB से निकालने का प्रयास किया जा रहा। लापता लोगों में रामाकांत राय, अरविंद कुमार, गीता देवी, आशा देवी, अनुराधा देवी, सरोज देवी, खुशबू सिंह। इसके अलावा आधा दर्जन बच्चे भी गायब हैं। ये सभी गाड़ी पर ही सवार थे।.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.