महिला दिवस के मौके पर गिरिडीह और हजारीबाग में महिलाओं को मिला सम्मान
Giridih: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गिरिडीह में नगर भवन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. महिला समाजसेवी और पूर्व वार्ड पार्षद पूनम बरनवाल द्वारा आयोजित सशक्त महिला सम्मान समोराह में जिले की प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा ने महिलाओं के इस खास मौके महिलाओं को सम्मानित किया. नगर भवन में हुए कार्यक्रम का आगाज दीप जलाकर किया गया.
हजारीबाग में बेटियों की माताओं को मिला सम्मान
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से माताओ को सम्मानित करने का काम किया गया. जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमति शिप्रा सिन्हा ने हजारीबाग सदर अस्पताल पहुँचकर नवजात बेटियों की माताओं को सम्मानित किया तथा उनलोगों के बीच पौधें का वितरण भी किया. इस मौके पर शिप्रा सिंहा ने कहा कि बेटियां समाज का आईना होती हैं तथा बेटियों से ही समाज का निर्माण होता है.

