गिरीडीह:-सदर प्रखंड बन्दरकुप्पी में आज 8 मार्च 2021 दिन सोमवार को नेहरू युवा केन्द्र ,गिरिडीह के तत्वाधान में समाज कल्याण समिति बन्दरकुप्पी-कोतवालडीह ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बन्दरकुप्पी के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया ।इसके तहत' भारत के विकाश में महिलाओं का योगदान' विषय पर चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।चित्रकला में प्रिया कुमारी,पालक गुप्ता,शिल्पा कुमारी एवम रौनक प्रवीण प्रथम चार स्थानों पर रही ।जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में अदिति पांडेय ,पूजा यादव,पूजा कुमारी प्रथम तीन स्थानों पर रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार रहे ,उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि आज महिला पुरुषों से कम नही है आज हर जगह महिला ने पुरषो के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है।
मौक़े पर वार्ड सदस्य प्रभाकर पांडेय,समाज सेवी प्रियंका गुप्ता,राष्ट्रीय युवा स्वमसेवक आकाश कुमार गुप्ता,समाज कल्याण समिति के प्रेमजीत सक्सेना,आरती कुमारी,पूनम ,संतोषी आदि उपस्तित रहे तथा कार्यक्रम का समापन महिला मैराथन के साथ किया गया।

