गिरिडीह: गांवा में लाठी मार्च का आयोजन
Giridih: इंकलाबी नौजवान सभा के गांवा कमेटी ने रविवार को गांवा में लाठी मार्च का आयोजन किया. लाठी मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने किया. लाठी मार्च में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. लाठी मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने पुलिस के काम काज को लेकर भी सवाल उठाया.
लाठी मार्च के जरिए पूर्व विधायक ने जहां गांवा में शक्ति प्रदर्शन किया. मौके पर पूर्व विधायक ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ गौरक्षा के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया. लाठी मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने गांवा पुलिस पर भी बीजेपी नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया

