नवडीहा आजीविका महिला संकुल ने मनाया महिला दिवस

 


नवडीहा आजीविका महिला संकुल ने मनाया महिला दिवस

जमुआ पूर्वी 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को नवडीहा में नवडीहा आजीविका महिला संकुल के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य रूप से मंच संचालन वीना भारती एंव रखी गुप्ता ने किया जिसका मुख्य अतिथि के रूप मे प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुआ के विनोद कुमार कर्मकार थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के जिला परिषद किरण कुमारी, सुमित्रा देवी, पंकज वर्मा, सुजीत वर्मा, मुन्ना कुमार, फुल फुल कुमारी देवी, उपस्थित थे। महिला दिवस पर उपस्थित अतिथि और वक्ता ने कहा की आज पुरुषो से किसी भी छेत्र में महिला बराबरी के लायक है वो दौर चला गया जब महिलाओ को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था।  आज हम 21 वी सदी में जी रहे है और आज महिला हर छेत्र में कार्य कर रही है फिर भी कुछ कमिया समाज में है जिससे महिला को अबला समझा जाता है। देहज प्रथा भी महिलाओ के लिए अभिशाप की तरह है जिसका आये दिन मामला देखने और सुनने को मिलता रहता है।  आज तेजी से बढ़ते भूर्ण हत्या भी आने वाले वक्त के लिए मुशीबत बन जाएगी। भारत में नारियों को मौलिक अधिकार, मतदान का अधिकार और शिक्षा का अधिकार तो प्राप्त है लेकिन अभी भी स्त्रियां अभावों में जिंदगी बीता रही हैं। हमारे समाज में धीरे-धीरे हालात बदल रहे हैं। आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जो नारियों से अछूता हो। आज चाहे फिल्म हो, इंजीनियरिंग हो या मेडिकल, उच्च शिक्षा हो या प्रबंधन हर क्षेत्र में स्त्रियां पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अब बेटे और बेटी के बीच फर्क घटा है लेकिन अभी भी यह कुछ वर्ग तक ही सीमित है। नारियों के समक्ष खुला आसमान और विशाल धरती है जिस पर वह अनंतकाल तक अपना परचम लहरा सकती है। इसीलिए हर भारत वासी कर्तब्य है की महिलाओं का सम्मान करें। इस कार्यक्रम में नवडीहा मुखिया ॐ प्रकाश महतो सहित काफी संख्या में महिलाये उपस्थित होकर कार्यकर्म को सफल बनाये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.