मोतीलेदा पंचायत के जंगल से मिला लापता सैलून संचालक का शव, बेरहमी से की हत्या

 मोतीलेदा पंचायत के जंगल से मिला लापता सैलून संचालक का शव, बेरहमी से की  हत्या



गिरिडीह :- शिवचरण


मोतीलेदा पंचायत के उसरी नदी किनारे स्थित जंगल से मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह पतारी गांव निवासी 45 वर्षीय शंकर ठाकुर के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल फैल गया है और लोग सदमे में आ गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति कल शाम से घर से ग़ायब था। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक को रड़ ओर पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी गई है। बताया गया कि मृतक सिरसिया स्थित कालिका कुंज मोड़ पर सैलून दुकान चलाने का काम करता था।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बेंगाबाद थाना प्रभारी श्री कांत ओझा ने बताया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.