गांडेय विधायक डॉ सरफ़राज़ अहमद ने रांची में माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर उन्हें गांडेय विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया

 गांडेय बिधानसभा के माननीय विधायक डॉ सरफ़राज़ अहमद अपने क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर हैं। समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। वह लगातार क्षेत्र की समस्याओं से राज्य के मुख्यमंत्री को अवगत कराकर समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भी माननीय विधायक जी ने रांची में माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर उन्हें गांडेय विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया


। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण और आवश्यक पुल पुलिया निर्माण हेतु लिस्ट सौंपा और गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

वही विधायक जी ने दुर्घटना में मौत होने पर मृतक के आश्रितों को एक लाख रुपये बतौर मुआवजा देने और हर जिले में माइनॉरिटी और ओबीसी वर्ग के लिए एक एक आवासीय विद्यालय खोलने हेतु झारखण्ड की हेमन्त सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने इस फैसले के लिए हेमन्त सरकार को साधुवाद देते हुए प्रशंसनीय निर्णय बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.