मधुपुर उपचुनाव की घोषणा, 17 अप्रैल को डाले जायेंगे वोट, 23 मार्च से नामांकन, 2 मई को रिजल्ट
Ranchi : मधुपुर उपचुनाव की घोषणा कर दी गयी है. मधुपुर उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. इसके लिए 23 मार्च से नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 मार्च है. 3 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकेंगे.
उल्लेखनीय है कि मधुपुर विधानसभा सीट से हाजी हुसैन अंसारी निर्वाचित हुए थे. वह राज्य में मंत्री भी बने थे. पर कोरोना से संक्रमित होने के बाद हाजी हुसैन अंसारी का निधन हो गया था. उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गयी थी. उनके पुत्र हफीजुल हसन अंसारी को मंत्री बनाया गया है.
इस सीट पर एनडीए और कांग्रेस के उम्मीदवार मुख्य रूप से मैदान में आमने-सामने होंगे. दोनों ओर से तैयारियां की जा रही है.

