आज दिनांक 15 मार्च दिन सोमवार को मध्य विद्यालय कोइरीटोला पचम्बा के प्रांगण में माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्रीमती बीना मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव संदीप कुमार बर्तम के मार्गदर्शन में "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस"-सह -जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव माननीय संदीप कुमार बर्तम ने सभा को संबोधित करते हुए विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से उपभोक्ताओं के अधिकार को बताया, सभा को संबोधित करते हुए स्थाई लोक अदालत के सदस्य सुधीर सिन्हा जी ने उपस्थित ग्रामीणों को स्थाई लोक अदालत में आकर अपने छोटे-मोटे महोदय को केस के पूर्व समझौता करने की जानकारी दिए एवं पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार सिन्हा ने भी उपस्थित ग्रामीणों को विधिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दिए एवं पैनल अधिवक्ता गोपाल रजक ने भी संबोधित किए , साथ ही साथ श्रम श्रम विभाग के द्वारा मजदूरों के बीच शर्ट पैंट का वितरण भी किया गया कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए उपस्थित लोगों के कामेश्वर कुमार मंजू शर्मा धीरज कुमार शारदा कुशवाहा सुबोध कुमार सुनील कुमार यादव महेंद्र वर्मा रुकमणी देवी मोहम्मद अल्ताफ इत्यादि लोग जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए

