गिरिडीह : रंजीत साव हत्याकांड के मुख्य आरोपी जावेद के घर कुर्की जब्ती, जेसीबी से तोड़ा गया गेट

 Giridih : रंजीत साव हत्याकांड में दो माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी जावेद के घर की कुर्की जब्ती का वारंट निकाला गया। इस आलोक में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की आरोपी के निर्माणाधीन घर को तोड़ दिया गया। साथ ही घर में रखे समान को पुलिस ने जब्त किया।


बताते चलें कि रंजीत शाव हत्याकांड का मुख्य आरोपी जावेद अंसारी घटना के बाद से फरार था। इस बीच पुलिस ने इस एक अन्य आरोपी मोकिम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है‌। आरोप है कि 18 दिसंबर को महेशलून्दी गांव निवासी रंजीत साव की हत्या जावेद ने मोकिम के साथ मिल कर की थी।


जावेद अंसारी के धोबीडीह के घर से गेट निकालने के लिए पुलिस ने जेसीबी का सहारा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी बिनय राम के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.