जमुआ में स्टेशनरी दुकान का उद्घाटन- संचालक सफीक आलम

 जमुआ :-शिव कुमार 


 जमुआ देवघर मुख्य मार्ग स्थित जामा मस्जिद जमुआ के निकट शनिवार को भारत स्टोर एवं स्टेशनरी दुकान का उद्घाटन कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महशर ईमाम,समाज सेवी अबुजर नोमानी,असरार आलम,मो.जाहिद एवं संचालक सफीक आलम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

   मौके पर महशर ईमाम एवं अबुजर नोमानी ने कहा कि इस तरह की दुकान इस रोड में नही था कहा कि यह दुकान जमुआ के लिए एकलौता साबित होगा, कहा कि स्टेशनरी दुकान खुलने से गांव की महिलाओं को काफी सहूलियत होगी कहा कि छोटा मोटा समान खरीदने के लिए महिलाओं को बाजार जाना पड़ता था,अब महिलाएं अपने जरूरत की सामानों को मुहल्ले की दुकान से ही खरीद सकतें हैं।

   मौके पर संचालक सफीक आलम ने कहा कि स्टेशनरी एवं महिलाओं के सिंगार से संबंधित सभी तरह के समान सस्ते दामों में मेरे यहां उपलब्ध हैं।

 मौके पर उपरोक्त के अलावे समाजसेवी इद्दु मियां,मो.असलम,मो.तसलीम, आशिफ ईकबाल,अफरोज आलम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.