कोंग्रस नेत्री मंजू कुमारी के कोशिशो से गरीबो का बना राशन कार्ड ।
जमुआ :-शिव कुमार
प्रखंड के लगभग सभी पंचायत में बहुत ऐसे परिवार है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और इस वजह से ऐसे परिवार को सरकारी सुविधा नहीं मिल पाता है। इस समस्या से निजात पाने हेतु कैरिडीह गांव के लोगो ने कांग्रेस नेता मंजू कुमारी को अपनी समस्या से अवगत कराया जिसके बाद मंजू कुमारी ने इसे गंभीरता से लेते हुवे वीडियो भोलेनटियर के सामुदायिक सम्वाददाता वीना भारती के द्वारा ईन सभी परिवारों का राशन कार्ड बनाया। मंजू कुमारी ने कहा कुछ ग्रामीणों के पास राशन कार्ड नहीं रहने के कारण सरकार द्वारा मिलने वाली सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहा था हमारे क्षेत्र के कोई भी ग्रामीण की समस्या हमारी अपनी समस्या है और इसके लिए मै हमेशा तत्पर रहूंगी। वही राशन कार्ड बनने पर ग्रामीणों ने मंजू कुमारी को धन्यवाद दिया और काफी खुश हुवे।

