ट्रैक्टर का डाला पलटने से नाबालिक की हुई मौत।

 ट्रैक्टर का डाला पलटने से नाबालिक की हुई मौत।




तीसरी गिरिडीह मुख्य मार्ग में शनिवार को ट्रैक्टर का डाला पलट जाने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में शोक का माहोल है।

मिली जानकारी के अनुसार तीसरी थाना क्षेत्र के जगरनत्था निवासी सुगना हांसदा का 14 वर्षीय अजय हांसदा का मौत शनिवार को ट्रैक्टर से धान लाने जाने के क्रम में डाला पलट जाने से हो गया जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।  घटना की जानकारी देते हुए मृतक की बहन ने बताया कि उसके भाई को मिर्गी की बीमारी थी और उसे अचानक ट्रैक्टर के डाला में बैठे हुए दौरा पड़ उठा जिसके बाद ड्राइवर ने बच्चे को देखने के क्रम में असंतुलित हो गया और वे दोनों ट्रैक्टर से कूद गए। इस बीच ट्रैक्टर का डाला पलट गया और उसके भाई की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद तीसरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का जांच करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।  । इस संबंध में जब तीसरी पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि बच्चे की मौत मिर्गी की बीमारी की वजह से गिरने से हुई है और परिजनों के मना करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है। बहरहाल बात जो भी हो बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मौत किस वजह से हुई यह कह पाना बेहद मुस्कील है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.