गिरिडीह : पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आंशका

 गिरिडीह : पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आंशका



गिरिडीह :- शिवचरण


Giridih : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरुखा बराकर नदी के पास पेड़ से लटका हुआ युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक का नाम आशीष मंडल बताया जा रहा है. जो मंडल मटरुखा गांव का रहने वाला था

परिजनों का कहना है कि आशीष शनिवार की रात से ही लापता था. सुबह जब पेड़ से लटका शव ग्रामीणों ने देखा तो मामले की जानकारी परिजनों को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी. आशीष के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जतायी है.

मृतक के परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर आशीष की हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के पिता मिट्ठु मंडल ने थाना को दिए आवेदन में अपने भाई प्रदीप मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.