जानिये छत्तीसगढ़ मुठभेड़ के पीछे किसकी साजिश है और कौन है इसका मास्टरमाइंड?

 जानिये छत्तीसगढ़ मुठभेड़ के पीछे किसकी साजिश है और कौन है इसका मास्टरमाइंड?




Ranchi : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भयानक नक्सली हमले में 24 जवानों की शहादत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया हैं. रविवार शाम तक 24 नक्सली ढेर हो चुके हैं. आखिर इतने बड़े मुठभेड़ के पीछे किसकी साजिश है, और कौन है इसका मास्टरमाइंड?

सूचना के मुताबिक माओवादियों की पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का नेतृत्व खूंखार कमांडर हिडमा कर रहा था. इसमें शामिल माओवादियों की कुल संख्या करीब 180 है. इसे पामेड एरिया कमिटी की माओवादी पलटन, कोंटा एरिया कमिटी, जगरगुंडा और बासागुड़ा एरिया कमिटी का भी साथ मिला. यह सभी कमिटीयां इस हमले में शामिल थीं. कुल मिलाकर माओवादियों की संख्या 250 के करीब बतायी जाती है.

शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना हिडमा के गांव में ही घटी है. छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला हिडमा का गढ़ है. जहां पर होने वाली सभी नक्सली गतिविधियों को हिडमा संचालित करता है. कद काठी में दुबले पतले हिडमा का नक्सली संगठनों में काफी ऊंचा कद है. नक्सली गतिविधि और संगठन पर अच्छी पकड़ के कारण ही सबसे कम उम्र में हिडमा माओवादियों की टॉप सेंट्रल कमेटी का सदस्य बन गया है.

हमले में नक्सलियों ने देसी रॉकेट लॉन्चर और एलएमजी का इस्तेमाल किया. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के सबसे मजबूत गढ़ बीजापुर में यह ऑपरेशन चलाया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.