शिविर आयोजन कर वृद्धवस्था का लिया गया आवेदन
जमुआ :- शिव कुमार
प्रखण्ड के पुर्वी भाग में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धवस्था पेंशन के लिए प्रखंड पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज शिविर लगाकर आवेदन लिया गया !
युक्त कार्यक्रम शानिवार को नवडीहा पंचायत भवन में शिविर आयोजन कर वृद्ध जरुरत मंद लोगो का वृद्धा पेंशन फार्म जमा लिया गया! शिविर में नवडीहा, चोरगता, गोरो, सियाटण्ड ,चिलगा, कुरहोबिन्दो, लताकी ओर माल्हुआटाण्ड पंचायत के काफी वृद्ध लोगो ने अपना फार्म जमा करवाया!
पंचायत सेवक नुनूलाल रविदास ,सहदेव सोरेन, राम मुरमू, अविनाश कुमार ,मुखिया सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी , ओमप्रकाश महतों , पंकज राम सहदेव सोरेन, चिलगा मुखिया हनिफ अंसारी ,
इत्यादि के उपस्थिति में जमुआ पूर्वी के सभी वृद्ध महिला , पुरुष ने अपना आवेदन जमा किया !
युवा समाजसेवी शिबु तुरी ओर हिमांशु गुप्ता ने सभी वृद्ध लोगों का आवेदन भरने में सहयोग किया साथ ही कहा सरकार की अच्छी पहल है इस तरह से शिविर आयोजन कर के वृद्ध का आवेदन लिया है हमें उम्मीद है कि सभी को पेंशन से जोड़ा जाएगा !
राजु रजक,सुजय सिंह ,रंजीत प्रसाद इत्यादि लोग उपस्थित थे !

