मानदेय व कमीशन प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से जलसाहियो में आक्रोश

 


मानदेय व कमीशन प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से जलसाहियो में आक्रोश

 

Giridih :- shivcharan 


शहर में जुलूश निकालकर किया समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन

गिरिडीह। जलसहिया संघ के बैनर तले शनिवार को गिरिडीह समाहरणालय के समक्ष जलसाहियो ने प्रदर्शन किया। विगत कई माह से बकाये मानदेय और कई सालों से कमीशन प्रोत्साहन राशि के भुगतान नहीं होने से आक्रोशित जलसहियाऔ ने इस दौरान शहर में जुलूस निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ी धूप में आक्रोश जाहिर की। शहर में पदर्शन करते हुए जलसहिया इस दौरान समाहरणालय पहुंची और समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठ गई। इसके बाद जलसाहियों ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी राहुल सिन्हा को मांग पत्र सौंपा।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कर्मचारी नेता अशोक सिंह, अशोक सिंह नयन व सितारा प्रवीण ने कहा कि विगत कई माह से जलसहिया को न ही मानदेय दिया जा रहा है और न ही उनके प्रोत्साहन राशि का भी भूगतान नही किया जा रहा है। जिससे जलसहियाओं को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से जलसहियाओं के मानदेय और प्रोत्साहन राशि की भूगतान शिघ्र करने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.