कोविड नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे लोग

 कोविड नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे लोग 


जमुआ पूर्वी 

प्रखंड के कुरहो बिन्दो मे हर मंगलवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार मे लोग खुलकर कोविड 19 के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।  एक तरफ राज्य सरकार की और से कोरोना चेन को तोड़ने के लिए पूरे राज्य मे लॉक डाउन लगाया गया है . हर दिन प्रशासन और अधिकारी फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को जानकारी दे रहे हैं और लोगों से घर में रहने की अपील कर रही है ! अभी कोविड19  गाइडलाइन के अनुसार 2 :00बाजे के बाद मेडिकल छोड़कर सभी दुकानें बंद कर दी जाती है और 3:00बाजे से आवागमन पर प्रतिबंध है  ! वही लोग इस नियमों को ताक पर रख साप्ताहिक बाजार का लुप्त उठा रहे हैं। नवडीहा वो पी से मात्र कुछ किलोमीटर दूरी पर ही इस तरह के भीड़ लगाना सवाल खड़ा करता है। सरकार लगातार इस महामारी से बचने और बचाने के लिए प्रतिबध है !

शादी से लेकर अंतिम यात्रा तक मे गिनती मात्र लोगों को ही अनुमती दे रहा है लेकिन इस तरह के बाजार के आयोजन से सरकार के सख्ती की धज्जियां खुलकर लोग उड़ा रहे हैं।

सप्ताहिक हाट के बारे में जब नवाडीह ओपी को सूचना मिली तो थाना प्रभारी के साथ सभी पुलिसकर्मी पहुंचकर बाजार को खाली करवाया और लोगों को खदेड़ा !





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.