रांची// झारखंड में एक मई से 18 साल से ऊपर वालों को फ्री में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें फ्री में टीका लगाने पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि अधिकारी इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाएं। अधिकारी वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से इस बारे में बातचीत करें।साथ ही खरीदारी पर होने वाले खर्च का आकलन करने के बाद सरकार को प्रस्ताव भेज स्वीकृति लें। ताकि निर्धारित तिथि से टीकाकरण शुरू हो सके इस ऐलान के साथ ही झारखंड देश का छठा राज्य बन गया है, जहां फ्री टीके लगाए जाएंगे। इससे पहले बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने फ्री वैक्सीन लगाने
की घोषणा की है।

