MS DHONI की चेन्नई सुपर किंग्स नजर आयेगी नये अवतार में

 MS DHONI  की चेन्नई सुपर किंग्स नजर आयेगी नये अवतार में


भारतीय सेना के सम्मान में  उसका ‘कैमॉफ्लॉज' भी डाला गया जर्सी में


Chennai : महेंद्र सिंह धौनी की सेना अब नये अवतार नजर आयेगी. तीन बार की आईपीएल (IPL 2021) चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने बुधवार को अपनी नयी जर्सी का अनावरण किया. इसमें भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका ‘कैमॉफ्लॉज’ भी डाला गया है.


जर्सी में फ्रेंचाइजी के लोगो के ऊपर तीन स्टार हैं जो 2010,2011 और 2018 में मिली खिताबी जीत के द्योतक हैं. इसके अलावा भारत की सशस्त्र सेना के सम्मानस्वरूप उसका ‘कैमॉफ्लॉज’ भी डाला गया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.