सेल्फी के शौक ने ली युवक की जान, करंट लगने से मौत

 सेल्फी के शौक ने ली युवक की जान, करंट लगने से मौत


Giridh : जमुआ में 14 वर्षीय किशोर विक्रम तूरी की मौत शुक्रवार को रेलवे के हाईटेंशन वायर की चपेट में आने से हो गयी. मृतक जमुआ रेलवे स्टेशन के इलेक्ट्रिक इंजन की बिजली पोल में सेल्फी लेने के लिए चढ़ा था. जहां करंट लगने से लड़के की मौत हो गयी. सेल्फी लेने के क्रम में विक्रम तूरी को रेलवे पोल के 33 हजार के हाईटेंशन वायर की चपेट में आ गया, हाईटेंशन वायर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी.


जानकारी के अनुसार विक्रम अपने कुछ साथियों के साथ जमुआ रेलवे स्टेशन गया था. जहां मृतक अपने दोस्तों दिखाने के लिए ट्रेन के परिचालन के लिए लगे हाईटेंशन वायर के बिजली की पोल पर चढ़ गया. जिसके बाद वो वहां सेल्फी लेने लगा. इसी क्रम में विक्रम हाईटेंशन वायर के काफी करीब पहुंच गया.

जहां बिजली का तेज झटका लगने के बाद विक्रम नीचे गिर पड़ा. विक्रम को पोल से गिरते देख उसके सारे दोस्त वहां से भाग खड़े हुए. इस दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने विक्रम को देखा और घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद विक्रम को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. धनबाद ले जाने के क्रम में विक्रम की मौत हो गयी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.