No title

 मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में रांची प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की । मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब की समस्याओं और आसाध्य रोगों से जूझ रहे पत्रकारों की परेशानियों से अवगत कराया।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पत्रकारों को मेडिक्लेम और बीमा की सुविधा दी जाए। साथ ही, प्रेस क्लब की आधारभूत संरचनाओं के विकास पर ध्यान देने का आग्रह मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पत्रकारों के प्रति संवेदनशील है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.