दिब्यांग सर्टिफिकेट हेतु लगाया गया जाँच केम्प


 दिब्यांग सर्टिफिकेट हेतु लगाया गया जाँच केम्प 


जमुआ :- शिव कुमार 


प्रखंड में दिब्यांग जाँच हेतु प्रखंड बी आर सी आफिस में सरकार के निर्देशानुसार  दिब्यांगता जाँच शिविर लगाया गया और काफी दिब्यांग लोगो का आवेदन जमा किया गया। प्रखंड के विभिन्न गांवो से दिब्यांग लोग अपना आवेदन जमा करने शिविर में आये । इस शिविर में सामुदायिक संवाददाता वीना भारती के सहयोग से नवडीहा पंचायत के कुल 13 लोगो का जाँच किया गया जिसमे 6 लोगो को जाँच के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया और 7 लोगो का आवेदन जाँच करके जमा कर लिया गया। इस जाँच शिविर के लिए कैरीडीह ,नवडीहा ,सुर्युगादी,उखारसल,बरोटांड ,गोसाइडीह ,बरहमोरिया ,गादीखुर्द ,चन्नूडीह तरोंन इत्यादि गांवो में पिछले दिनों से ही कांग्रेस नेत्री मंजू कुमारी के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया साथ ही शिविर तक दिब्यांग लोगो को लाने में भी मंजू कुमारी का अहम योगदान रहा। मंजू कुमारी के कहा की राज्य सरकार चाहती है की हर दिब्यांग लोगो का दिब्यांग सर्टिफिकेट होना चाहिए जिससे उन्हें सरकारी लाभ मिल सके।  आज के शिविर में जमुआ पूर्वी से मंजू कुमारी सहित देवंती भारती , राखी गुप्ता , हिमांशु गुप्ता ,शिबू तुरी , पूरण किशोर तुरी इत्यादि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.