◆आपसी मतभेदों को दूर कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने का पावन पर्व है होली :- नरेश वर्मा◆

 ●◆आपसी मतभेदों को दूर कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने का पावन पर्व है होली :-  नरेश वर्मा◆



•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

सरिया(गिरिडीह): शनिवार को प्रखंड काँग्रेस कमिटी,सरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अभिनंदन प्रताप सिंह ने की। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि काँग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा व प्रदेश कमिटी सदस्य सतीश केडिया के साथ महमूद अली खान पहुंचे। होली मिलन समारोह सरिया के जैन धर्मशाला में सम्पन्न हुई जिसमें सभी कांग्रेसियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि होली एक पावन पर्व है जिसमें लोग एकदूसरे को रंग लगाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करती है। इसके कई ऐतिहासिक कहानियां हैं सभी के सारांश को देखा जाय तो यह पर्व आपसी मतभेदों को दूर कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने का पावन पर्व है। 

वहीं प्रदेश कमिटी सदस्य सतीश केडिया ने कहा कि यह पर्व आपसी एकता को मजबूत करने वाला महान पर्व है लोग इस पर्व में अपने सभी दुश्मनी को भूल कर साथ आने के लिए प्रेरित होते हैं।


इस बीच भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के साथ उनके समर्थकों ने भाजपा छोड़ काँग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।

इस मौके पर बगोदर विधानसभा प्रभारी बासुदेव प्रसाद वर्मा,इकबाल अंसारी,मुरली मनोहर मंडल,सचिन जैन,विक्की जैन समेत कई काँग्रेसी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.