आज 11 बजे वामदलों और ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में अल्बर्ट एक्का चौक पर जुलूस निकाल कर 12:00 बजे तक जाम किया।

 रांची// झारखंड में कृषि विरोधी 3 कानून, मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड और मोदी सरकार की राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज का भारत बंद झारखंड में असरदार रहा ।राजधानी रांची में त्योहारों और करोना के प्रसार के चलते 12 घंटे के बंद की अवधि को 6 घंटे कर दिया गया था। आज 11 बजे वामदलों और ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में अल्बर्ट एक्का चौक पर  जुलूस निकाल कर 12:00 बजे तक जाम किया। आज के बंद को आम जनता का भरी समर्थन था । वामदलों ने बंद को सफल बनाने के लिए झारखंड की जनता को बधाई दी ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.